लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला एवं पुरुष ओपन “रन फॉर यूनिटी” का भी आयोजन किया जाता रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम प्रदेश में अब 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की दीपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार की अपेक्षानुसार सभी प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों आदि को प्रेषित पत्र में इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “रन फॉर यूनिटी” के आयोजन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 29 अक्टूबर को प्रातः 7ः20 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पवेलियन ग्राउंड देहरादून से दौड़ का शुभारम्भ करेंगे।

More Stories
पिथौरागढ़ में एक्शन, फिटनेस ख़त्म हो चुकी स्कूल वैन सीज
पिथौरागढ़ में 15 जून को रन फॉर योग रैली
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की विशेष पूजा अर्चना