8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रोपवे निर्माण को लेकर सरकार का अहम फैसला

रोपवे निर्माण को लेकर सरकार का अहम फैसला

उत्तराखण्ड में रोपवे विकास के नितांत महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने रोपवे विकास हेतु राज्य सरकार की एकमात्र नोडल एजेंसी निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में सचिवालय में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पेयजल, सिंचाई व ब्रिडकुल ( BRIDCUL) के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राज्य में रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्पूर्ण विकास, कन्सलटेंसी, टेक्निकल व अन्य सम्बन्धित सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों व हितधारकों की सहमति लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रोपवे निर्माण को लेकर सरकार का अहम फैसला

See also  वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ब्रिडकुल रोपवे एवं अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता, अनुभव एवं पर्याप्त मानव संसाधन रखती है। ब्रिडकुल के अनुभवों एव विशेषज्ञता का लाभ रोपवे विकास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे रोपवे विकास के प्रोजेक्टस में तीव्रता से प्रगति सुनिश्चित होगी।

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पाण्डेय,  धीराज गर्ब्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

See also  आज से शुरू होगा वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान
Ad 1