उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। जीत के सपनों और दावों के साथ उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से पार्वती दास और कांग्रेस से बसंत कुमार मैदान में डटे हैं। प्रचार के बीच ही एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में बसंत कुमार की आवाज है और वो 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े बालकृष्ण से बात कर रहे हैं। ये ऑडियो बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पहले का बताया जा रहा है। जिसमें बसंत कुमार कांग्रेस को लेकर कई सारी बातें करते नज़र आ रहे हैं। बातचीत का करीब 33 सेकेंड का हिस्सा वायरल हुआ है। इसके आगे और बाद में क्या बात हुई उसकी जानकारी नहीं है मगर ये बातचीत काफी अहम है। पहाड़ का पत्थर वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

More Stories
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारी तेज
न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस की कसरत, प्रीतम सिंह ने की अहम बैठक,
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय