7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

KMVN का स्थापना दिवस, कैसे खास रहा?

KMVN का स्थापना दिवस, कैसे खास रहा?

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहां कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम का 47 वां स्थापना दिवस समूचे कुमाऊं मंडल में धूमधाम के साथ मनाया गया।

गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों द्वारा बृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया वह विभिन्न प्रजातियों के समूचे कुमाऊं मंडल में 5000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया।

उन्होंने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी महाप्रबंधक एपी वाजपेई के दिशा निर्देशन में निगम के इतिहास में पहली बार कुमाऊँ मंडल विकास निगम का स्थापना दिवस मनाया।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि समूचे कुमाऊं मंडल में निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निगम के पर्यटक आवास गृह के माली हर सिंह व शेर सिंह को सम्मानित भी किया गया।

पिथौरागढ़ में हुए कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ गैस सर्विस पिथौरागढ़ गैस सर्विस तिलढुकरी निर्माण शाखा लंदन फोर्ट व साहसिक पर्यटन के कर्मचारियों ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक स्थल में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किया ।उसके बाद व्रहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया व विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी केएन भट्ट सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरीश पांडे सेवानिवृत्त कर्मचारी भुवन राम कोहली के अलावा प्रबंधक गैस श्रीमती उषा राणा प्रबंधक गैस श्रीमती मंजू बिष्ट अवर अभियंता आनंद पाठक, गिरीश भट्ट जीवन पुनेठा सरोज बसेड़ा पुष्पा पूनेडा, पुष्पा धामी तुलसी देवी हंसी रचना अंजना मेहता रजनी वेद प्रकाश भट पदम सिंह त्रिभुवन पुनेठा दिवाकर ठकुराठी भूपेश मुनोला कौशल भगवान रावत पवन कुमार नीरज नरेंद्र थापा मनोज सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी
Ad 1