मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर उनके ऋषिकेश स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

More Stories
उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ
सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह
देहरादून में 50 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर