8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने सीएम से क्या कहा?

ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने सीएम से क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला पंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासक बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने सीएम से क्या कहा?

इस अवसर पर इंदर रावत ब्लॉक प्रमुख रामनगर, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल, दर्शन दानु ब्लॉक प्रमुख देवायल, महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, भास्कर सम्बल अध्यक्ष प्रदेश ग्राम प्रधान संघ, रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख कपकोट,  मठुर सिंह ब्लॉक प्रमुख कालसी, रणजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख खटीमा आदि उपस्थित थे।

See also  छात्र संघ चुनाव में जीते एबीवीपी प्रतिनिधियों से मिले सीएम धामी