19 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वन‌ विभाग में अफसर के भाई-भतीजावाद को लेकर आरपी आक्रोशित

वन‌ विभाग में अफसर के भाई-भतीजावाद को लेकर आरपी आक्रोशित

उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रभागीय लौंगिक प्रबंधक द्वारा एक उपनल कर्मी को हटाकर उसकी जगह बिजनौर से अपने भाई को नौकरी पर रखने से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी काफी आक्रोशित है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस संबंध में वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक जीएस पांडे से मिलकर विरोध दर्ज कराया जाएगा और उपनल कर्मी को वापस बहाल कराया जाएगा।

अगर उपनल कर्मी को बहाल नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई छेड़ दी जाएगी। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि प्रभारी डीएलएम प्रमोद कुमार ने उपनल कर्मी अमर शर्मा को बिना वजह गलत तरीके से हटाया और बिजनौर निवासी अपने भाई सत्येंद्र कुमार को उसकी जगह आउटसोर्स पर रख लिया और जब पीड़ित अमर शर्मा ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की तो इसकी शिकायत जांच मे सही पाए जाने के बावजूद प्रबंध निदेशक जीएस पांडे ने डीएलएम को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि उक्त कर्मचारी अभी तक बहाल नहीं हुआ है।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया 105 करोड़ का बजट

शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि बुधवार को वन विकास निगम के मुख्यालय में जाकर प्रबंध निदेशक से कर्मचारी की बहाली की मांग की जाएगी और  बहाली नहीं हुई तो फिर इसके खिलाफ पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड विकास निगम में अफसरों की अंधेर गर्दी कोई नया मामला नहीं है। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो सभी नए पुराने मामलों पर पार्टी आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।

Ad 2
See also  सचिवालय संघ के शपथ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी