11 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए तय किए प्रभारी

उत्तराखंड बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए तय किए प्रभारी

उत्तराखंड बीजेपी ने निकाय चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत सभी 11 नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत देहरादून में  कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में  राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर  रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है। बीजेपी के युवा नेता और पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सामंत को मुनस्यारी नगर पंचायत चुनाव का प्रभारी बनाया गया।

See also  यशपाल आर्य ने धामी सरकार के बजट को बताया दिशाहीन