22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

‘सशक्त बहना’ योजना की सीएम धामी ने की शुरुआत

‘सशक्त बहना’ योजना की सीएम धामी ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी।

मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है।

See also  पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और बेहतर होगी

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।