पिथौरागढ़ ग्राम वल्थी मुनस्यारी निवासी हरीश सिंह बाफिला व पुष्पा बाफिला के पुत्र कैप्टन रोहित व सुनील सांगवान व सतवंती सागवान की पुत्री अंकिता ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिणय पौध लगाया। विवाह समारोह में शामिल सभी लोगों ने दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना की। कैप्टन रोहित व अंकिता ने कहा कि अब वहअपनी हर सालगिरह पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। और लगाए गए पौधे की देखभाल भी करेंगे। और अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
हरीश सिंह बाफिला ने कहा कि यह नेक पहल है यह जारी रहनी चाहिए। विवाह समारोह में निरंजना गुरु रानी, हर्षित गुरु रानी, पार्थ गर्ग, कार्तिक, योगेश, मयंक, नीतू, माही, तनु, वेद प्रकाश ,हर सिंह नरेंद्र सिंह सहित बाराती शामिल रहे।

More Stories
पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली
सीएम धामी ने मसूरी रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया