16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिल्ली के उत्तराखंड निवास में आम उत्तराखंडी भी रह सकेंगे

दिल्ली के उत्तराखंड निवास में आम उत्तराखंडी भी रह सकेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास आमजन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड निवास में कक्ष आरक्षण के लिए जारी शासनादेश को तत्काल संशोधित किया जाए। उत्तराखण्ड के आम व्यक्ति को भी उपलब्धता के आधार पर वहां कक्ष मिल सके, ऐसी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने दरों का भी पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं।

 

See also  खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ