मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

More Stories
देहरादून में कब्रिस्तान को लेकर संकट, मुस्लिम समुदाय के लोगों को नहीं दफनाने दिए जा रहे शव, कैबिनेट मंत्री खजाना दास से की गई शिकायत
महिला आरक्षण को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया लोकतंत्र और संघीय ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप
कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,सभी तैयारियां पूरी