कांग्रेस में टिकट को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ है। देहरादून में पार्षद पद के टिकट की खरीद फरोख्त तक के आरोप लगे हैं। देहरादून के एक होटल में नेताओं और टिकट के दावेदारों के बीच कहासुनी के वीडियो भी वायरल हुए हैं। वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता अपने टिकट की मांग कर रही हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर अब तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

More Stories
कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी
सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने देहरादून में शहीद स्मारक जाकर अमर शहीदों को किया नमन