16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

साल के आखिरी दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

साल के आखिरी दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 179 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने काठगोदाम शीश महल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगा । इसी क्रम में 3 जनवरी से 17 जनवरी तक कर्मचारी संपर्क अभियान के तहत कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही सभी जनपदों के जिला अधिकारी को पौधा देकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों से अपने-अपने जनपद मुख्यालय में कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि को पहुंचने का आवाहन किया है। आज के कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका बलवंत सिंह रावत नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह हर सिंह महेश प्रसाद सोनू सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं