1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नये साल के पहले दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

नये साल के पहले दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

नव वर्ष के पहले दिन ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी लगभग तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए। शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। नये साल के पहले दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर देश भर के लोगों में उत्साह दिख रहा है। इस कारण सभी जगह शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अच्छी खासी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

See also  3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि शीतकालीन यात्रा आरंभ होने के बाद से अब तक करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। बीते दिनों औली में बर्फवारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। औली आने वाले पर्यटक भी नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग पांडुकेश्वर में स्थित योग ध्यान बदरी के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। इस तरह शीतकाल में लोग पर्यटक स्थलों के नजारे लेने के साथ ही मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था है। कहीं भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

See also  श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा