1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग वाला आंदोलन जारी

नियमितीकरण की मांग वाला आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 181वें  दिन भी जारी रहा। नियमितीकरण की मांग वाला आंदोलन जारी

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर व पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया।

इधर दिनेश गुरु रानी ने बताया कि कल 3 जनवरी से जनपदों में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें कल 3 जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ के चुनाव कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित लंदन फोर्ट परिसर में 12 बजे कराये जायेंगे।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा महामंत्री वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि सभी कर्मचारी लंदन फोर्ट परिसर पहुंचें ताकि चुनाव संपन्न कराए जा सकें । कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलाधिकारी को पौधा देकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह दीपक सिंह हर सिंह पदम सिंह महेश कुमार नरेंद्र थापा सौरभ खोलिया सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  प्राचीन जल विरासत को संभालने की कवायद जारी
Ad 1