मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग है जिससे प्रदेश में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की अत्यधिक संभावना है। अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यवसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उन्होंने विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा फूलों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की।

More Stories
डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण
चारधाम यात्रा रूट पर यात्रियों को साफ और शुद्ध खाना मुहैया कराने की कवायद
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल मिलकर करेंगे काम