11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों की मांगों का आंदोलन अब तक 35 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण

कर्मचारियों की मांगों का आंदोलन अब तक 35 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 कोशीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 187 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जहां पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर व बंदरलीमा खिरचना के दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज पर्यटकों को भी पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा गया। साथ ही स्थानीय कर्मचारियों व समाजसेवियों द्वारा पौधारोपण आंदोलन में सहयोग करते हुए पौधारोपण किया गया।

See also  पिथौरागढ़ में जनता दरबार, प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि राज्य में उनका ही संगठन एक एकमात्र संगठन है जो अपनी मांगों को लेकर पौधारोपण आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से चले इस आंदोलन में अब तक कुमाऊं गढ़वाल मंडल की समस्त इकाइयों सहित विभिन्न स्थलों पर 35000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। निगम कर्मचारियों द्वारा अब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन उत्तराखंड राज्य में एक नजीर है। निगम प्रबंधन द्वारा जरूर महासंघ से वार्ता की गई और वार्ता के तहत संविदा कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया गयाव निगम स्तर की समस्याओं का भी समाधान किया गया लेकिन शासन स्तर पर वार्ता न लगने से निगम के कर्मचारी आक्रोशित हैं ।मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में नियमितीकरण का प्रस्ताव पूर्व में पास कर दिया गया था लेकिन नियमावली न निकालने के कारण कई कर्मचारी नियमितीकरण का लाभ लेने सेपूर्व ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी प्रकृति की सच्ची सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना लंबा पौधारोपण आंदोलन राज्य में एक इतिहास है ।जिसमें निगम के कर्मचारी अपनी-अपनी इकाइयों में कार्य कर रहे हैं कुछ कर्मचारी कार्य करने के साथ-साथ प्रकृति की सेवा के लिये पौधा रोपण कर रहे हैं इस आंदोलन की जहां पर्यटक भी सराहना कर रहे हैं वहीं जनता में भी एक अच्छा संदेश जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें आज के पौधारोपण कार्यक्रम में शेर सिंह दीपक सिंह नरेंद्र थापा विजय बोरा नरेंद्र सिंह शिक्षक संगठन के अघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन सिंह कफलिया चंद्र शमशेर पाल, तरबीन पोखरिया समाजसेवी सुनील शाह मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं