संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 191 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी द्वारा अब निगम कर्मचारियों के साथ ही पर्यटक आवास गृह में आने वाले पर्यटकों को भी पौधारोपण आंदोलन से जोड़ा जा रहा है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज 191 वें दिन भारी ठंड के बावजूद पौधा रोपण आंदोलन जारी रहा। 
आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों हल्द्वानी निवासी सेवानिवृत्तइंजीनियर भुवन चंद्र पंत ,प्रतिभा पन्त , प्रिया पंत शांतनु पन्त ने पौधारोपण कर पौधारोपण आंदोलन को सहयोग दिया। सेवानिवृत्त इंजीनियर भुवन चंद्र पंत ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत जो कार्य किए गए हैं उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण जैसे महान कार्य से पर्यटकों को जोड़ना सराहनीय है। इससे पर्यटक एक अच्छा संदेश यहां से अन्य राज्यों को ले जाएगा। तथा सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की जायज मांगों का निस्तारण किया जाए। पर्यटकों के साथ ही निगम कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। आज के पौधों में कार्यक्रम में शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश हरसिंह सौरभ खोलिया महेश कुमार राजेंद्र हंसी बिष्ट दीपक नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन