संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज193वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज अपनी माताजी लीलावती गुरु रानी और पिताजी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य तारा दत्तगुरु रानी के आशीर्वाद के साथ डीडीहाट स्थित आवास पर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया ।साथ ही घुघुती की माला पहनकर माता-पिता के साथ पौधारोपण किया।
पूर्व प्रधानाचार्य तारा दत्त गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जो कार्य पौधारोपण का किया जा रहा है वह सराहनीय है ।सरकार को चाहिए कि वह निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से करें। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में बलवंत सिंह बबलू हरीश ऐरी ललित कुमार गजेंद्र धामी संदीप रावल निरंजन चूफाल नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने देहरादून में शहीद स्मारक जाकर अमर शहीदों को किया नमन
तमक में आपदा राहत कार्यों पर सीएम धामी की नज़र
डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम