वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम दिनांक 17.01.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 (कोटद्वार-02 व पौड़ी-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद में कुल 55 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।

More Stories
पिथौरागढ़ में नदी महोत्सव का आयोजन
रामनगर देहरादून एक्सप्रेस रेल सर्विस का आगाज
ऋषिकेश रोड प्रोजेक्ट में सीएम धामी ने पेड़ों का कटान अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश दिया