17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की सरकार की शिकायत

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की सरकार की शिकायत

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस का‌ चार सदस्यीय शिष्टमंडल राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार से मिला और यूनिफॉर्म सिविल कोड को आज कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के विरोध में आयुक्त को ज्ञापन देकर सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया की की चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि तथ्यो की जांच कर इस पर कार्रवाई करेंगे। शिष्टमंडल में धीरेंद्र प्रताप के अलावा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शोभाराम पार्टी के स्वाधीनता सेनानी सेल के अध्यक्ष और कंट्रोल रूम के इंचार्ज अवधेश पत और प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र सिंह सौठियाल शामिल थे। धीरेंद्र प्रताप

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन अतिक्रमण के खिलाफ डोईवाला से मसूरी तक चला बुलडोजर

ने इस मौके पर पुरोला के विधायक दुर्गेश पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और 19 तारीख की रात को पुरोला में धन बल के वितरण का आरोप लगाते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस तरह से आचार संहिता को उल्लंघन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग को इसका ध्यान और संज्ञान लेना चाहिए उन्होंने अगले दो दिनों में भरी शराब और धनबल के वितरण की आशंका व्यक्त करते हुए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से राज्य में केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे जाने की भी मांग की है।

See also  मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ परियोजना का निरीक्षण