18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक

रुद्रप्रयाग पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक

सर्दियों के मौसम में घने कोहरे एवं धुंध के प्रकोप से विजिविलिटी कम होने से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को वाहनों की दूरी का सही अंदाजा लगाना काफी कठिन हो जाता है, साथ ही रात में वाहनों की अधिक स्पीड होने से छोटा वाहन या पशु दिखाई नहीं देते जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर लगाने से वाहन दूर से ही नजर आ जाता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशनरुद्रप्रयाग पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक में जनपद रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षक यातायात श्याम लाल के नेतृत्व में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी तथा जनता से अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की अपील भी की गयी ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।

See also  सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक