संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 206 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने आइस संस्था के अध्यक्ष व पर्वतारोही विश्व देव पांडे के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी है। आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह वेद प्रकाश दीपक नरेंद्र थापा सौरव खोलिया हंसी बिष्ट महेश कुमार सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की