15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री धामी का इस्तीफा

कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री धामी का इस्तीफा

हरिद्वार में आज हुई पथराव और लाठीचार्ज की घटनाओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य में अराजकता व गुंडाराज अपने चरम पर है। नवीन जोशी ने कहा कि 25 जनवरी से ही खानपुर और आसपास लगातार हालात बिगड़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को राज्य की कानून व्यवस्था से ज्यादा दिल्ली चुनाव की फ़िक्र है। जोशी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में अराजकता बढ़ रही है और सीएम चुनाव प्रचार में बिजी हैं।

राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नवीन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अविलंब इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। हरिद्वार की हिंसक घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां सरकार गुंडागर्दी रोकने में नाकाम साबित हुई है

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। अगर सरकार जल्द ही स्थिति को नियंत्रित नहीं करती और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।