38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।

पुरुषों की कांस्य पदक प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच मुकाबला सडन डेथ में जाने की वजह से दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए