12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गरुड़ में धामी की मॉर्निंग वॉक, लोगों से की क्या बात?

गरुड़ में धामी की मॉर्निंग वॉक, लोगों से की क्या बात?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सुबह बागेश्वर के गरुड़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान सीएम ने भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। साथ ही गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान ही मुख्यमंत्री ने लोगों से बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास के लिए वोट भी मांगे। मुख्यमंत्री छोटे छोटे बच्चों से भी मिले और उनसे बात की।

सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा?

सुबह की सैर पर निकलने के बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अपनी बात कही। सीएम धामी ने लिखा

See also  आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल

“प्रातः काल गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके अतिशीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया।

गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

इस दौरान समस्त ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास हेतु आने वाली 5 तारीख को बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।”

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

बागेश्वर में प्रचार का आखिरी दिन

बागेश्वर में प्रचार का आज आखिरी दिन है लिहाजा सीएम सुबह सुबह ही लोगों के बीच वोट की अपील लेकर पहुंच गए। आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। 5 तारीख को मतदान होगा और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे। शनिवार को धामी ने बागेश्वर में रोड शो भी किया था।

Ad 1
See also  SIR को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप