17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन के साथ कार्यकारिणी का गठन‌ कर रहा कर्मचारी महासंघ

आंदोलन के साथ कार्यकारिणी का गठन‌ कर रहा कर्मचारी महासंघ

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 214 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने जनपद बागेश्वर के पदाधिकारीयों के साथ उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा को ।।।।।पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम।।।। के तहत पौधा देकर ज्ञापन दिया‌। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने तहसील परिसर मैं निगम के पदाधिकारीयों के साथ पौधारोपण किया। तथा कहा कि वह उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत यह सराहनीय कार्य है। आंदोलन के साथ कार्यकारिणी का गठन‌ कर रहा कर्मचारी महासंघ

इसके बाद दिनेश गुरु रानी की अध्यक्षता में जनपद बागेश्वर की कार्यकारिणी का गठन किया गया‌। जिसमें जनपद अध्यक्ष के लिए पर्यटक आवास गृह कौसानी के महेश कुमार दास वही गैस सर्विस कपकोट के लक्ष्मण सिंह रावत को महामंत्री । गैस सर्विस बागेश्वर के राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पर्यटक आवास गृह बागेश्वर के दयाल सिंह ,गैस सर्विस गरुड़ के दीपक रावत, गैस सर्विस गरुड़ के संतोष कांडपाल बनाए गए। वहीं उपाध्यक्ष के लिए कांडा गैस सर्विस के जितेंद्र धपोला, पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक के तारा सिंह ,व पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के अशोक सिंह बनाए गए । सचिव पद के लिए पर्यटक आवास गृह कोसानी के हरीश कुमार पर्यटक आवास गृह कौसानी के रणजीत सिंह व पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के नैन सिंह बनाए गए। संगठन मंत्री के लिए गरुड़ गैस सर्विस की पूजा गोस्वामी प्रचार मंत्री के लिए पर्यटक आवास गृह

See also  आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की उठाई मांग

बागेश्वर के मनोज आर्या व संयोजक के लिए पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रबंधक हरीश सिंह मेहरा को बनाया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारीयों को दिनेश गुरु रानी के द्वारा हिमालय बचाओ शपथ दिलाई गई वह सभी पदाधिकारीयों व कर्मचारियों ने पौधारोपण आंदोलन के तहत पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। आज के पौधारोपण कार्यक्रम व कार्यकारी के गठन कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका धर्मानंद जोशी गैस सर्विस बागेश्वर के प्रबंधक देवेंद्र राठौर निखिलेश बिष्ट, वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा सहित पर्यटक आवास गृह बागेश्वर, पर्यटक आवास गृह कौसनी पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पिंडारी ग्लेशियर यात्रा मार्ग गैस सर्विस कपकोट गैस सर्विस गरुड़ गैस सर्विस बागेश्वर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  163 दिन से धरने पर बैठे मसूरी के रेहड़ी पटरी वाले, कांग्रेस ने दिया समर्थन