14 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

CEC मेंबर बनाए जाने पर प्रीतम सिंह का पहला रिएक्शन

CEC मेंबर बनाए जाने पर प्रीतम सिंह का पहला रिएक्शन

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता प्रीतम सिंह की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। प्रीतम सिंह ने क्या कहा है वो आपको बताएंगे लेकिन पहले पूरी ख़बर जान लीजिए। प्रीतम सिंह को कांग्रेस ने अब पूरी तरह राष्ट्रीय राजनीति में उतार दिया है।

राष्ट्रीय राजनीति में प्रीतम की एंट्री

छत्तीसगढ़ के सीनियर ऑब्जर्वर के साथ ही उन्हें अब सीईसी यानि कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 सदस्य हैं जिनमें प्रीतम सिंह का भी नाम शामिल है। सीईसी में शामिल होने के बाद अब इस बात के भी आसार हैं कि प्रीतम सिंह को जल्द ही खरगे की टीम में महासचिव या सचिव भी बनाया जा सकता है। फिलहाल तो प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस में खुशी की लहर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जश्न का बड़ा कार्यक्रम भी होगा।

See also  बंशीधर तिवारी से मिला उत्तराखंड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन

प्रीतम सिंह ने जताया आलाकमान का आभार

सीईसी सदस्य बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिये दी है। नई और अहम टीम का हिस्सा बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने आलाकमान का शुक्रिया अदा किया है। प्रीतम ने कहा है। “केंद्रीय चुनाव समिति- (#CEC)” में नामित किये जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, पूर्व अध्यक्ष  सोनिया गांधी और Rahul Gandhi और शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में नामित सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें।”