15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक नेशनल गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन

पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक नेशनल गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार अजय टम्टा ने शुक्रवार को जनपद में आठ दिवसीय 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग कर पदक विजेताओं को मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

राज्य मंत्री ने शुक्रवार को हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा एवं खिलाड़ियों से परिचय लिया। इसके बाद  राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमी फाइनल एवं फाइनल में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम स्वर्ण पदक द्वितीय कांस्य पदक एवं तृतीय रजत पदक दिये। इसके अलावा पहाड़ी टोपी, मोली प्रतीक चिन्ह एव स्पेशल प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ी को सम्मानित किया गया एवं सभी को जीत पर बधाई दी।

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप

महिला वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में निवेदिता कार्की उत्तराखंड स्वर्ण पदक, कल्पना हरियाणा रजत पदक तथा मलिका मोर मध्य प्रदेश तथा रितिका चंडीगढ़ कांस्य पदक। 57 किलो भार वर्ग के महिला वर्ग में दिव्या पवार मध्य प्रदेश स्वर्ण पदक, सोनिया उत्तर प्रदेश रजत पदक, हेतल गुजरात , एकॉन मिली कांस्य पदक। 57 किलो भार वर्ग में साक्षी सर्विसेज स्वर्ण पदक, विनाक्षी धोता हिमाचल प्रदेश रजत पदक, माही लांबा मध्य प्रदेश, शाबी जाजो मणिपुर कांस्य पदक। 75 भार वर्ग में लवलीना बोरगोहेन स्वर्ण पदक, प्रांशु राठौर चंडीगढ़ रजत पदक,रेनू नागालैंड, एकता हिमाचल प्रदेश कांस्य पदक। 60 किलो भार वर्ग में जैस्मिन सर्विसेज स्वर्ण पदक, मनीषा हरियाणा रजत पदक, मेनका देवी हिमाचल प्रदेश, सिमरनजीत कौर बाथ कांस्य पदक

66 किलो भार वर्ग में अकुंशिता बोरो असम स्वर्ण पदक, काजल उत्तराखंड रजत पदक, मन्नू निमावत चंडीगढ़, संजू नागालैंड कांस्य पदक

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

पुरुष वर्ग में 51 किलो भार वर्ग में मंडेगाबम जादूमनी सर्विसेज स्वर्ण पदक, अंशुल पूनिया चंडीगढ़ रजत पदक तथा चंगलेंबा सिंह,मणिपुर तथा विकास हरियाणा कांस्य पदक।

57 किलो भार वर्ग पुरुष वर्ग में सचिन सर्विसेज स्वर्ण पदक, आशीष कुमार हिमाचल प्रदेश रजत पदक,लखबीर लांबा हरियाणा तथा हिमांशु श्रीवास मध्य प्रदेश कांस्य पदक।

63.5 किलो भार वर्ग में वंशराज सर्विसेज स्वर्ण पदक,शिवा थापा असम रजत पदक, शशांक प्रधान दिल्ली, हरिवंश महाराष्ट्र कांस्य पदक

71 किलो भार वर्ग में हितेश गुलिया सर्विसेज स्वर्ण पदक, अभिनव सैकिया असम रजत पदक, गगन दिल्ली, साहिल चौहान हरियाणा कांस्य पदक

80 किलो भार वर्ग में लक्ष्य चहर सर्विसेज स्वर्ण पदक, हिमांशु सोलंकी उत्तराखंड रजत पदक, नीतीश कुमार चंडीगढ़, पुष्पेंद्र सिंह राजस्थान कांस्य पदक

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग

92 किलो भार वर्ग में कपिल पोखरिया उत्तराखंड स्वर्ण पदक, पारस मध्य प्रदेश रजत पदक, सोहित ड्राल दिल्ली, चेतन चौधरी हिमाचल प्रदेश कांस्य पदक

92 किलो भार वर्ग में नरेंद्र उत्तराखंड स्वर्ण पदक,तरुण शर्मा राजस्थान रजत पदक,अब्दुल्ला जावेद जाबरी तेलंगाना, विशाल कुमार दिल्ली कांस्य पदक

इस दौरान नेपाल दार्चुला के जिलाधिकारी यज्ञ राज जोशी, भारतीय बॉक्सिंग महासध बीएफ आई के महासचिव हेमंत कुमार, नव निर्वाचित मेयर कल्पना देवलाल, देवलाल,गिरीश जोशी जिला अध्यक्ष भाजपा,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लूटी अन्य पदाधिकारी,जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, थॉमस ग्रुप के पदाधिकारी,कोच,बाक्सिंग ऐशोशिएशन सदस्य के अलावा एसपी रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ,बॉक्सिंग एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कोच, इवेंट मैनेजमेंट के सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।