6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड सरकार का खिलाड़ियों की सेहत पर पूरा ध्यान

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड सरकार का खिलाड़ियों की सेहत पर पूरा ध्यान

उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। इस भव्य आयोजन में देश भर से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता दी गई है।

उत्तराखण्ड सरकार ने इस आयोजन के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा टीम का गठन किया जिसमें सिर्फ देहरादून में 32 अनुभवी डॉक्टरों सहित नर्सें और अन्य चिकित्साकर्मी शामिल हैं। किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की चोट या बीमारी की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड सरकार का खिलाड़ियों की सेहत पर पूरा ध्यान

इस आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने एक मोबाइल हेल्थ यूनिट की भी व्यवस्था की है। यह यूनिट पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय रहती है ताकि किसी भी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की इस पहल ने खिलाड़ियों को न केवल सुरक्षित माहौल प्रदान किया है बल्कि उन्हें अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने में भी मदद की है।