23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के इंतजामों की जमकर हो रही तारीफ

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के इंतजामों की जमकर हो रही तारीफ

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड में विकसित की गई अवस्थापना सुविधा की सराहना हो रही है। खिलाड़ी हों या उनके कोच, सभी खेलों के लिए तैयार किए गए बुनियादी ढांचे को बेहतरीन बता रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि राष्ट्रीय खेलों के लिए बेहतर इंतजाम कर उत्तराखण्ड ने खेल भूमि बनने की दिशा में अपनी नई पहचान बनाई है।राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के इंतजामों की जमकर हो रही तारीफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देशभर से आए मेहमानों से अवस्थापना सुविधाओं को लेकर सराहना मिलने से उत्तराखण्ड उत्साहित है। हम चाहते हैं कि ना सिर्फ उत्तराखण्ड, बल्कि अन्य राज्यों की खेल प्रतिभाओं के विकास में भी हम मददगार साबित हों। अवस्थापना सुविधाओं के रखरखाव के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

See also  108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ी वित्त समिति की मुख्य सचिव ने ली बैठक

पश्चिम बंगाल की शूटिंग कोच माया ने कहा कि मैं सियोल एशियाई गेम्स में भारत की शूटिंग टीम का हिस्सा रही हूं। देश-विदेश में कई जगह शूटिंग रेंज देखने का मेरा अनुभव है। मैं कह सकती हूं कि त्रिशूल शूटिंग रेंज देहरादून बेहद बेहतरीन है। इसकी देख-रेख के लिए अच्छे इंतजाम हो जाएं, तो यहां बडे़ खेल आयोजन हो सकेंगे।

मणिपुर के टेक्निकल ऑफिसर आशीष शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मैं कह सकता हूं कि अवस्थापना सुविधाएं विश्व स्तर की तैयार की गई हैं। जिस तरह से गुवाहाटी में राष्ट्रीय खेल होने के बाद वहां पर रख-रखाव बढ़िया से किया गया, अब वैसा ही यहां भी होना चाहिए।

See also  राज्य वन विभाग अभिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

झारखण्ड की आर्चरी खिलाड़ी कुमालिका ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड ने अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को अब इससे आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही यूपी आर्चरी टीम के कोच प्रियांक ने कहा कि “मैैं एक खिलाड़ी भी रहा हूं और वर्तमान में कोच की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। मेरा मानना है कि उत्तराखण्ड में खेल के लिए बहुत ही अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। इसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा।

See also  सीएम धामी ने किया उत्तराखंडी भाषाओं के वाइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
Ad 2