उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और देहरादून कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के बेटे अभिनंदन शर्मा भानु का निधन हो गया। इस दुखद ख़बर से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। अभिनंदन लंबे अरसे से बीमार थे, उनका इलाज भी चल रहा था वो लगातार संघर्ष कर रहे थे मगर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भानु का निधन लालचंद शर्मा और पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। अभिनंदन शर्मा सबके चहेते थे, लोगों के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहना, हर छोटी बड़ी तकलीफ में जरूरतमंदों की मदद करना अभिनंदन की खासियत थी। ऐसे में उनका अचानक यूं सबको छोड़कर चले जाना बहुत दुखद है। भगवान अभिनंदन को अपने श्री चरणों में स्थान दें।



More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना