21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों ने स्थानीय व्यापारियों को भी दिया खुश होने का मौका

राष्ट्रीय खेलों ने स्थानीय व्यापारियों को भी दिया खुश होने का मौका

राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून के आस पास भीड़भाड़ का माहौल है। देश भर से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अन्य स्टाफ, जरूरत के सामान के लिए आस-पास की दुकानों में पहुंच रहे हैं। 38 वें राष्ट्रीय खेलों की यहीं से शुरूआत हुई थी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि ऐसी रौनक होती रहे, तो उनका व्यापार और अच्छा चलेगा। राष्ट्रीय खेल के आयोजन से स्थानीय व्यापारी काफी उत्साहित हैं।राष्ट्रीय खेलों ने स्थानीय व्यापारियों को भी दिया खुश होने का मौका

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून से ही 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करते हुए एक अहम बात कही थी कि खेलों का आर्थिकी से गहरा जुड़ाव है। जहां-जहां बडे़ खेल आयोजन होते हैं, वहां के क्षेत्र में कई तरह के व्यापार को इनसे ऊर्जा मिलती है। राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरे प्रदेश में खेल विभाग की ओर से होटलों के कमरे बुक कराए गए। खिलाड़ियों के परिजनों की ओर से अलग बुकिंग कराई गई। इससे होटल इंडस्ट्री को भी बूम मिला।

See also  सीएम धामी ने बनबसा के मिनी स्टेडियम में किया विकास योजनाओं का शुभारंभ

रायपुर क्षेत्र में कुल्हड़ कैफे चलाने वाले मनीष दयाल ने कहा कि उनके अपने फिक्स कस्टमर हैं, लेकिन राष्ट्रीय खेलों की वजह से काफी नए कस्टमर भी जुडे़ हैं। दुकानदारी में वृद्धि हुई है। जनरल स्टोर चलाने वाले सोबन सिंह नेगी ने कहा कि जिस दिन मोदी जी आए थे, उस दिन तो बहुत ही ज्यादा बढ़िया दिन रहा था। इसके बाद से लगातार रौनक बनी हुई है और कई खिलाड़ी व अन्य लोग दुकान पर आ रहे हैं। काॅलेज के बाहर राष्ट्रीय खेलों की टी-शर्ट व अन्य सामान बेचने वाले रिंकू ने कहा कि उनकी भी रोजाना अच्छी खासी बिक्री हो रही है।

See also  न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस की कसरत, प्रीतम सिंह ने की अहम बैठक,