16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड के लिए हर लिहाज से ऐतिहासिक रहे राष्ट्रीय खेल

उत्तराखंड के लिए हर लिहाज से ऐतिहासिक रहे राष्ट्रीय खेल

नौ स्थानों पर 18 दिन तक चले राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के जरिए उत्तराखण्ड खेल परिदृश्य में प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। उत्तराखण्ड न सिर्फ पदक तालिका में अपनी रैंकिंग सुधारने में कामयाब रहा, बल्कि पूरे आयोजन को अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उत्तराखंड के लिए हर लिहाज से ऐतिहासिक रहे राष्ट्रीय खेल

उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों को हरी झंडी 9 अक्तूबर को मिल पाई। इस तरह 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल शुरू करने के लिए राज्य सरकार को महज साढ़े तीन महीने का ही समय मिल पाया। कम समय को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरंत ग्राउंड जीरो पर उतरे। राज्य के सामने दूसरी चुनौती यह थी कि इस बार खेल प्रतियोगिताएं नौ शहरों में आयोजित की जा रही थी।

See also  सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़, टिहरी जैसे पहाड़ी जिले भी शामिल थे, जहां सुविधाएं जुटाने से लेकर खेल आयोजन तक में कई तरह की चुनौतियां थी। राज्य सरकार ने खेल आयोजनों को कुशलतापूर्वक आयोजित कर खिलाड़ियों, कोच, अधिकारी और दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी। इस बार सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य के भीतर ही किया गया। जबकि पहले एक से अधिक राज्यों में खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाता था।

28 जनवरी 2025 से राष्ट्रीय खेलों का आगाज, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मौजूदगी में हुआ। जबकि समापन आज 14 फरवरी को हल्द्वानी में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में हुआ। इस तरह 18 दिन तक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी लगातार राष्ट्रीय खेलों के विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लेते रहे। जिससे न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा, बल्कि आयोजन भी कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।

See also  CM धामी ने सचिवालय में की जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा