14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह

रुद्रप्रयाग में पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह

रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा पांचवें दिन भी जारी रही। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे व भर्ती बोर्ड में शामिल रहे राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु मौजूद रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज के लिए आवंटित 403 अभ्यर्थियों में से 277 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे। जिनके द्वारा नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक में जोर आजमाइश करने के बाद सफल रहे अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई गई जिसमें कुल 183 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी इवेंट्स पर वीडियोग्राफी कराई गई है। इस भर्ती परीक्षा में भर्ती बोर्ड के सदस्य पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नवीन सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट सहित भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित पुलिस बल मौजूद रहा। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान एहतियातन स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग की टीम एम्बुलेन्स सहित सहायतार्थ उपस्थित रही। कल आखिरी दिन वास्तविक कारणों से छूटे अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट