नैनीसैनी एयरपोर्ट के समीप डीआरडीओ गेस्ट हाउस के निकट सर्किट हाउस का निर्माण किया जाना है उक्त भूमि का जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बता दें कि उक्त सर्किट हाउस का निर्माण कुल धनराशि 23 करोड़,25 लाख,85 हजार की धनराशि से किया जाना है, जिसमें 08 डीलक्स 02 वीआईपी, 01 वीवीआईपी कक्षों का निर्माण व पार्किंग स्थल के साथ ही सर्किट हाउस में टाइप 03 एवम् टाइप 02 आवासों का निर्माण होना है के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग पंकज कुमार, सहायक अभियंता नीरज ओली, तहसीलदार विजय गोस्वामी, पटवारी गोपाल डीनिया उपस्थित थे।

More Stories
विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना से प्रवासी उत्तराखंडी उत्साहित
प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मान में सीएम धामी ने किया रात्रि भोज का आयोजन
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन