उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर तीन बदमाशों ने एक जनसेवा केंद्र से तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए और एक मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। देहरादून के रायपुर क्षेत्र के वाणी विहार में पाल जनसेवा केंद्र पर लगभग तीन और चार के बीच तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की।

जनसेवा केंद्र पर मौजूद अरुण पाल से बदमाशों ने मारपीट भी की अरुण पाल के भाई मंजीत पाल ने कहा कि उसके भाई से साढ़े तीन लाख रुपए और एक मोबाइल फोन लूटकर बदमाश फरार हो गए उसके भाई ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों ने उसे घायल कर दिया फिलहाल वो अस्पताल में है। वहीं इस घटना पर एस पी देहात जया बलूनी ने कहा कि घटना तकरीबन चार बजे की है जिसमें रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार में एक जनसेवा केंद्र से साढ़े तीन लाख रूपये लूट की सूचना मिली है एसएसपी के निर्देश पर घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश