हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने हरिद्वार में सती कुंड और पौड़ी में सीता सर्किट एवं सीता माता मंदिर, फलस्वाड़ी के विकास से सम्बंधित चर्चा की।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने आगामी 29 और 30 मार्च को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार एवं देवभूमि विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में सनातन संस्कृति पर आयोजित होने वाली 02 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आमंत्रित किया।

More Stories
पिथौरागढ़ के शहीद विकास कुमार को दी गई अंतिम विदाई
4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देहरादून में होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला
मुख्य सचिव ने कुंभ की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक