संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 259वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज पर्यटक आवास गृह लोहाघाट के कर्मचारियों ने आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नियमावली जारी नहीं होती। पौधारोपण आंदोलन में महासंघ के जिलाध्यक्ष हरीश पुनेठा, बिनीत कुमार भूपेंद्र सिंह साजन कुमार बिकास थापा हर सिंह नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा