14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस नेता ने कोटद्वार में आधार कार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता ने कोटद्वार में आधार कार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कोटद्वार में आधार कार्ड बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक लोगों से आधार कार्ड की फीस के नाम पर वसूली की जा रही है। धीरेंद्र प्रताप ने इसे लेकर विजिलेंस कमिश्नर से शिकायत भी की है।

कांग्रेस ने नेता ने कहा है कोटद्वार स्थित आधार कार्ड कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है आधार कार्ड बनाने में ओवरचार्जिंग हो रही है लिहाजा विजिलेंस कमिश्नर को वहां छापा मारकर आधार कार्ड में हेरा फेरी करने वाले कर्मचारियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं धीरेंद्र प्रताप ने  आरोप लगाया कि कोटद्वार में पासपोर्ट दिए जाने में भी ₹500 ली जा रही है घूस।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट