सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित तीसरे चरण का विकासखंड कनालीछीना के छात्र-छात्राओं का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा।

कुमाऊ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि प्रातः छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता कार्यक्रम, प्रार्थना, राष्ट्रगान हिमालय बचाओ शपथ के तहत गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पूर्व में लगे हुए पौधों में पानी डाला।
उन्होंने कहा कि निगम के प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को सरयू नदी में पेडलिग तैराकी सहित नदी रेस्क्यू कार्यक्रम की जानकारी दी गई ।छात्र छात्राएं प्रशिक्षण को लेकर उत्साहित हैं।
प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश भट्ट द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण में 21 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा