16 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में पहले पिंक टॉयलेट का उद्घाटन

पिथौरागढ़ में पहले पिंक टॉयलेट का उद्घाटन

पिथौरागढ़ के वड्डा तिराहा में पहले पिंक टॉयलेट का उद्घाटन रिबन काटकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी व महापौर नगर निगम कल्पना देवलाल द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिंक टॉयलेट एक विशेष महिला शौचालय है, जो गुलाबी रंग में रंगा होता है और महिलाओं की स्वच्छता और सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये शौचालय महिलाओं, लड़कियों और बच्चों के लिए उपलब्ध है। पिंक टॉयलेट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संबंधी सुविधाएँ प्रदान करना है, पिंक टॉयलेट में नवजात शिशुओं के लिए फीडिंग रूम, हाथ धोने के लिए बेसिन, वेस्टर्न और इंडियन स्टाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी है। पिंक टॉयलेट्स के साथ मिलकर महिलाओं, बच्चों, विकलांग व्यक्तियों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सभी स्वच्छता और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने वाले समग्र वातावरण में ढालने के लिए काम करता है।

See also  देहरादून के विकास निगर में बहती कार से चालक को बचाया

इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि नगर क्षेत्र के भीतर लंबे समय से महिला शौचालय की समस्या थी इस बात को उन्होंने गंभीरता से लिया और चुनाव में लोगों से किए वादों में जल्द ही पिक टॉयलेट बनाए जाने की बात कही थी जो आज धरातल पर दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के भीतर और भी पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, कोमल मेहता, अधिशाषी अधिकारी नगर निगम राजदेव जायसी, समेत गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।