14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने काटी गेहूं की फसल किसानों से की चर्चा

डीएम चमोली ने काटी गेहूं की फसल किसानों से की चर्चा

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चमोली के ग्राम क्षेत्रपाल में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई भी की। राजस्व विभाग ने ग्राम क्षेत्रपाल में विवेक सिंह असवाल के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित प्लॉट में 7.6 किलोग्राम गेहूं की बालियों का उत्पादन हुआ है।  डीएम चमोली ने काटी गेहूं की फसल किसानों से की चर्चा

इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं से फसल को लेकर जानकारी ली और कृषि से संबंधित नयी तकनीक व उपकरणों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर उन्नत किस्म के बीज, खाद व उपकरण दिए जाते हैं और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान को रोकने के लिए खेतों की चैनिंग फेंसिंग भी जाती है। वहीं विभाग द्वारा फसलों का बीमा भी किया जाता है।

See also  नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि