15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग

उत्तराखण्ड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले दिन से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा की व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं। मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग

चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

इस तरह राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे। इससे जहां यात्रा को गति मिली, वहीं यात्रियों को भी बेतहर सुविधाएं मिल पाई।

इसी तरह मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा की मॉनिटरिंग करते हुए प्रबंधन अपने हाथ में लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री लगातार यात्रियों से भी बातचीत करके फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए।

See also  नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि