संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 305 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों ने पौधारोपण किया। वहीं पर्यटक आवास गृह में हुए एक विवाह समारोह में झनकट निवासी राम सिंह के पुत्र धीरज एवं अलगढा निवासी नंदन सिंह की पुत्री सुनीता ने ।।परिणय सूत्र।। में बंधने के बाद पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत ।।।परिणय पौध।।। लगाया। बर बधू ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर अब पौधारोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। विवाह समारोह में शामिल बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। गुरुरानी ने कहा कि सकारात्मक आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचा रहे हैं।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा