शनिवार देर रात मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के दौरान समन्वय करने तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान-प्रदान करने में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, लिहाजा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाना आवश्यक है। रात करीब साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक बैठक चली। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर सचिव अभिषेक रुहेला, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबेदुल्लाह अंसारी, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मनीष कुमार भगत, हेमंत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर