जनपद में प्रचलित केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन के दृष्टिगतअवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दिशा-निर्देश दिये गये हैं, इसी के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 24 बोतल अवैध शराब मैकडॉवल्स नम्बर
वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
*अभियुक्त का विवरण*
सोहन सिंह, पुत्र भरत सिंह, निवासी उस्तोली, थाना नंदानगर घाट, जनपद चमोली।
*पुलिस टीम का विवरण*
1- उ0नि0 रघुवीर सिंह रावत
2- कानि0 169 संदीप सिंह

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा