पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा दूसरे दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आवास गृह के कर्मचारियों ने यात्रियों को माला पहनाकर व जूस पिलाकर भव्य स्वागत किया। यात्रियों को शहीद स्मारक स्थल में।।। एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन के कार्यक्रम से जोड़ा। यात्रियों को प्रातः हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय शपथ दिलाई गई ।शपथ रजिस्टर भरवाया गया। यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। यात्रियों को गूंजी में बन रहे।।।। यादों के जंगल।।। में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा की गई पहलकास्वागत करते हुए कहा कि हिमालय में जाकर जहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन होंगे वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा लगाने का भी सौभाग्य मिलेगा ।
सभी यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की। दल में 24 महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। दल का नेतृत्व सुनील कुमार कर रहे हैं वहीं निगम की ओर से कोऑर्डिनेटर चंदन सिंह है। यात्रा दल का स्वागत करने में पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी, वेद प्रकाश ,हर सिंह, शेर सिंह, विजय बोरा ,सौरभ खोलिया नरेंद्र थापा महेश कुमार दीपक राजेंद्र सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने धामी सरकार पर बोला हमला
डीएम पिथौरागढ़ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण
हरक सिंह रावत की बेटी ने जर्मन लड़के से की शादी