12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के विकास को तत्पर, सीनियर बीजेपी नेता सुरेश जोशी की पहल

पिथौरागढ़ के विकास को तत्पर, सीनियर बीजेपी नेता सुरेश जोशी की पहल

सीमांत जिले पिथौरागढ़ का विकास कैसे हो, सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा जनता तक कैसे पहुंचे और कैसे सरकारी सुविधाओं में इजाफा किया जाए इसे लेकर उत्तराखंड बीजेपी के सीनियर नेता और पार्टी प्रवक्ता सुरेश जोशी लगातार काम कर रहे हैं। सुरेश जोशी पिथौरागढ़ की सेवा में अपने स्तर पर हर संभव प्रयास में जुटे हैं। बीजेपी दिनों सुरेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पिथौरागढ़ के विकास से जुड़ी कई मांगे की गईं। जिसमें मेडिकल कॉलेज में पद सृजन, सड़क निर्माण, पीने के पानी की योजना, मूनाकोट डिग्री कॉलेज से जुड़े मुद्दे अहम हैं।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

केंद्रीय विद्यालय की मांग

सुरेश जोशी ने बीते दिनों देहरादून दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भी मुलाकात की और उनसे पिथौरागढ़ में एक और केंद्रीय विद्यालय खोलने की मां की। सुरेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा और जिला मुख्यालय के नजदीक ही केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। सुरेश जोशी संगठन और जमीन से जुड़े नेता हैं उनकी कोशिश पिथौरागढ़ की हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान कराने की रहती है। यही वजह है कि वो जब भी देहरादून या दिल्ली जाते हैं हमेशा पिथौरागढ़ के विकास को लेकर चर्चा करते हैं और सरकार के सामने प्रस्ताव रखते हैं।

See also  सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष